डीएम ललित मोहन रयाल के निर्देश पर नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम और नगर निकाय नैनीताल, भीमताल, भवाली, रामनगर, कालाढूंगी और लालकुआं के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में विशेष सफाई का कार्य किया गया। इस दौरान विशेष अभियान के दौरान विभिन्न नगर निकायों से लगभग एक हजार मेट्रिक टन अपशिष्ट एकत्रित किया गया।