मंझनपुर: टेढ़ीमोड़ के पास अनियंत्रित कंटेनर ने सड़क किनारे मजदूरों को कुचला, घायलों में इलाज के दौरान एक की मौत 5 की हालत गंभीर
सैनी थाना क्षेत्र के टेढ़ी मोड़ के पास अनियंत्रित कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े आधा दर्जन मजदूरों को टक्कर मारकर कुचल दिया। घायलों में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि पांच लोगों का इलाज मंझनपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। हादसे के बाद डीएम एसपी मौके पर पहुंचे हैं रेस्क्यू ऑपरेशन करा कर मंझनपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।