मंझनपुर: जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज बिना बताए हुआ लापता, मंझनपुर कोतवाली पुलिस को दी गई सूचना
कड़ा धाम थाने के चौकीदार जियालाल द्वारा एक अज्ञात मरीज को 30 मई को मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसकी सूचना भी पुलिस को दी गई थी। मरीज का इलाज जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा था। लेकिन बिना बताए वह कहीं चला गया है। जब इसकी जानकारी अस्पताल कर्मियों को हुई तो हड़कंप मच गया। वहीं इसकी सूचना मंझनपुर कोतवाली पुलिस को दी गई है।