मंझनपुर: कनवार गांव में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ गंभीर हालत में जिला अस्पताल से प्रयागराज किया गया रेफर, पुलिस को दी गई सूचना
चरवा थाना क्षेत्र के कनवार गांव का रहने वाला अनिल कुमार ने घर मे मामूली बात को लेकर जहरीला पदार्थ खा किया जिससे उसकी हालत गंभीर रूप से खराब हो गई। वहीं परिजनों के साथ पड़ोसियों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं युवक को प्राइवेट वाहन के जरिए मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया है।