आरा: कतीरा में मौजूद एक्सिस बैंक लूट कांड का एक आरोपी प्राइवेट बस स्टैंड के समीप से हुआ गिरफ्तार
Arrah, Bhojpur | Jul 18, 2024 नवादा थाना क्षेत्र के कतीरा में हुए एक्सिस बैंक लूट कांड का एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि वैशाली जिले के सूरज कुमार नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। यह पहले भी कई बड़े बैंक लूट कांड घटना को अंजाम दे चुका है। अन्य अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।