सवायजपुर कोतवाली में एक नव विवाहिता ने अपने पति सहित 5 ससुराली जनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया, विवाहिता की शादी पांच माह पूर्व हुई थी। पुलिस ने केस दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। महेश शर्मा की पुत्री पूजा देवी ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी बीती 7 जून को सौरभ शर्मा निवासी जनपद फर्रुखाबाद से हुई थी।