चांदपुर: नूरपुर में ब्लॉक के तिराहे पर दो कारों की भिड़ंत में एक कार सवार घायल, अस्पताल में भर्ती
बुधवार की सुबह करीब 7:00 मिली जानकारी के मुताबिक नूरपुर क्षेत्र में ब्लॉक तिराहे के पास दो कारों की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर लगने के दौरान आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिसमें एक कार सवार घायल हो गया ।घायल को कार से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। टक्कर लगने के दौरान कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।