खगौल: दानापुर में गांजा तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार
दानापुर थाना क्षेत्र स्थित बीबीगंज मोड़ के पास अवैध गांजा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर गठित विशेष छापेमारी दल ने 28 जून को कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 110 ग्राम गांजा, दो कीपैड मोबाइल फोन और ₹2,700 नकद बरामद किए। मंगलवार