ऊंचाहार: धमधमा गांव में करंट की चपेट में आने से गोवंश की हुई मौत, तूफान के दौरान गिरा था बिजली का तार
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के धमधमा गाँव में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है, जब तूफान के दौरान गिरे बिजली के तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से गाय की मौत हो गई है।गाँव के संदीप ने बताया कि, बीते दिनों तूफान की वजह से पड़ोसी के पेड़ पर एलटी लाइन का तार टूट गया था, पेड़ काटने के बाद तार जमीन पर पड़ा हुआ था।पीड़ित ने रविवार को पुलिस से शिकायत की है।