खूंटी: मुरहू में चोरों ने एक साथ 3 दुकानों में चोरी की
Khunti, Khunti | Jul 21, 2025 रविवार की देर रात मुरहू में चोरों ने एक साथ तीन दुकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। चोरों ने एक मोबाइल दुकान समेत दो गुमटियों का ताला तोड़कर हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। कामाक्षी मोबाइल दुकान के संचालक उज्ज्वल प्रसाद उर्फ सोनू ने बताया कि उनके दुकान से करीब एक लाख रुपये मूल्य के नए और पुराने कुल