खूंटी: कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के 10 वर्ष पूरे होने पर जन शिक्षण संस्थान द्वारा मुरहू में समारोह का आयोजन किया गया
Khunti, Khunti | Jul 21, 2025 भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के स्वर्णिम 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में “कौशल का दशक/जनभागीदारी पहल” 15 जुलाई से 21 जुलाई तक मनाया गया। इसी क्रम में जन शिक्षण संस्थान खूंटी द्वारा मुरहू में विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 100 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।