खगड़िया: एनएच-31 गढ़मोहनी ढाला के पास हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़मोहनी ढाला एनएच-31 पर रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक गोगरी प्रखंड अंतर्गत गौछारी नवटोलिया गांव निवासी मंटू सिंह के पुत्र अमरेश कुमार बताया जा रहा है। इधर महेशखूंट थाना पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां सोमवार की दोपहर 12 बजे तक य