ऊंचाहार: पट्टी रहस कैथवल स्थित बाईपास पर कार की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, चालक घायल
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज बाईपास पर सोमवार की शाम, कार ने ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी तेज थी कि, ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया,घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई और लोगों ने पलटे हुए ई रिक्शा को उठाकर चालक को बाहर घायल हो गया,घटना में ई रिक्शा चालक मामूली रुप से घायल हुआ है।जो अरखा गाँव का रहने वाला है