रामसनेही घाट: फतेहगंज गांव में महिला और पूरेपंडित मजरे जयचंद पुर गांव में किशोर को सांप ने काटा, सीएचसी रामसनेहीघाट में चल रहा इलाज
आज तहसील रामसनेहीघाट क्षेत्र के अलग-अलग दो गांव में सांप काटने है की घटनाएं सामने आई। फतेहगंज गांव में 32 वर्षीय शिवकुमारी पत्नी यशवंत खेत में काम कर रही थी तभी उन्हें सांप ने काट लिया। गुरुवार दोपहर करीब 3:00 बजे पूरे पंडित जयचंदपुर गांव में घर के बाहर खेल रहे 12 वर्षीय कान्हा को सांप ने काट लिया। दोनों को सीएचसी रामसनेहीघाट में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।