घोड़ाडोंगरी: सारणी क्षेत्र में अचानक बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी और झमाझम बारिश से मिली राहत,गर्मी से परेशान लोगों ने ली चैन की संसा
सारणी क्षेत्र में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत प्रदान की। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था। दोपहर तक आसमान में तेज धूप बनी रही, जिससे लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।