खगड़िया: करीब ₹64 लाख की, नगर सभापति अर्चना कुमारी ने शहर के दाननगर में नाला, सड़क किया शुभारंभ
नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र में विकास कार्यों की गति लगातार तेज हो रही है। शहर के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाला, पुलिया, सामुदायिक शौचालय, पोखर सौंदर्यीकरण एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड संख्या-15 को करीब ₹64 लाख 28 हजार 528 की दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की बुधवार शाम 5:00 बजे को बड़ी सौगात