मानिकपुर: गल्ला लदे ट्रक की टक्कर से गिरे बिजली पोल, बड़ा हादसा टला, बिजली विभाग से कई बार हुई थी शिकायत
सुबह करीब 9 बजे चित्रकूट के मानिकपुर में सुभाषनगर के पास गल्ला लदा ट्रक 11000 लाइन के पोलों से टकरा गया, जिससे दो-तीन खंभे गिर गए। मोहल्ले वालों की सतर्कता से तुरंत बिजली कटवाई गई और बड़ा हादसा टल गया। करीब 12 बजे ट्रक हटाकर यातायात बहाल हुआ, लेकिन कई गांवों की बिजली अब भी बाधित है।