माखन नगर: नसीराबाद में अज्ञात आरोपी ने घर से सोने चांदी के जेवर सहित नगदी किये चोरी पुलिस ने किया मामला दर्ज
Makhan Nagar, Hoshangabad | Jul 4, 2026
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी हजारीलाल पिता हरिबगस ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की नसीराबाद स्थित फरियादी के घर में शनिवार को अज्ञात चोर ने घर में रखें सोने चांदी के जेवर सहित ₹20000 नगदी चोरी करके मौके से फरार हो गया पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया।