दरभंगा: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर दरभंगा राज सर्वे कार्यालय से निकाला गया मशाल जुलूस, लोगों ने दर्ज कराया विरोध
दरभंगा राज सर्वे कार्यालय परिसर से राज दरभंगा के केयरटेकर संतोष सिंह के नेतृत्व मे मशाल जुलुस निकालकर भरत तिवारी इनकाउंटर का विरोध दर्ज किया गया।संतोष सिंह ने कहा की भरत तिवारी अमर रहे, वे ऐसे व्यक्ति थे जो वर्तमान व्यवस्था को उजागर करते हुए देश के युवाओं को क्रांति की मशाल जला गए । मौजूद लोगों ने इस संबंध में मंगलवार की शाम 5:30 बजे जानकारी दी।