देवघर: गायत्री शक्तिपीठ डाबर ग्राम में पांच कुंडीय यज्ञ के साथ गायत्री जयंती पर्व अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
गायत्री शक्तिपीठ डाबर ग्राम में पांच कुंडीय यज्ञ के साथ गायत्री जयंती पर अत्यंत हर्षोल्लास के साथ बुधवार सुबह 10:00 बजे से मनाया गया इस पावन अवसर पर गायत्री मंत्र महामृत्युंजय मंत्र ,सूर्य गायत्री मंत्र ,क्लीं बीज मंत्र, नवग्रह मंत्र आदि से हवन किया गया इसके माध्यम से व्यक्ति के साथ-साथ पूरे विश्व में आध्यात्मिकता के प्रभाव हेतु मंगल कामना की गई।