मेदिनीनगर (डालटनगंज): छतरपुर में भीषण सड़क हादसा: 10 घायल, 2 की हालत गंभीर, दो कारों की टक्कर, मेदिनीनगर में इलाज जारी
पलामू जिला के छतरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। छतरपुर के रुदवा होटल के समीप एनएच-98 पर दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में कुल 10 लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, एक एर्टिगा कार डाल्टेनगं