अनूपपुर: गैस किल्लत के बीच इंडियन कॉफी हाउस में लकड़ी के चूल्हे पर बना खाना, वीडियो वायरल
जिले में गैस सिलेंडर की कमी के बीच चचाई स्थित इंडियन कॉफी हाउस में लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाए जाने का मामला सामने आया है। मंगलवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिससे क्षेत्र में गैस की किल्लत की स्थिति उजागर हो गई। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर की उपलब्धता न होने के कारण होटल प्रबंधन को मजबूरन पारंपरिक तरीके से लकड़ी से खाना बना रहे ।