कलेर: राष्ट्रीय पेंचक सिलाट में अरवल के खिलाड़ियों का जलवा, स्वर्ण सहित चार पदक जीतने पर हुए सम्मानित
Kaler, Arwal | Jul 1, 2026 महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित 14वीं जूनियर एवं सब-जूनियर राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में अरवल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और तीन कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। सुप्रिया राज ने स्वर्ण पदक, जबकि साक्षी राज, जिज्ञासा चंद्रा और गौरव कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया।