महुआडांड़: महुआडांड़ के चटकपुर में माता चंद्रघंटा मंदिर की 11वीं वर्षगांठ पर तीन दिवसीय यज्ञ संपन्न
महुआडांड़ प्रखंड के ग्राम चटकपुर में माता चंद्रघंटा मंदिर स्थापना की 11वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। 1, 2 और 3 अप्रैल तक चले इस यज्ञ में पूरे गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।