शाहजहांपुर: हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर हनुमत धाम पर वित्त मंत्री ने कन्याओं को कराया भोजन, साथ ही दी दक्षिणा
दरअसल हनुमत धाम में हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना शामिल हुए। यहां पहुंचे वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पूजा अर्चना की। इस दौरान वित्त मंत्री ने कन्याओं को भोजन कराया। इसके बाद बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।