मनकापुर थाना क्षेत्र मे नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले मे आरोपी विजय कुमार को अदालत ने 7 वर्ष कारावास और ₹10 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। गुरुवार 6 बजे SP ने यह कार्रवाई मनकापुर पुलिस की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप हुई है। मामला 2019 का था, जिसमें पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सजा ADJ FTC प्रथम नित्या पांडेय ने सुनाई है।