फतेेहपुर: वट सावित्री व्रत पर सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र की कामना की
क्षेत्र में वट सावित्री व्रत का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ के नीचे एकत्र होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने अपने पतियों की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना की। ,सुबह से ही महिलाएं सोलह श्रृंगार कर व्रत के लिए वट वृक्ष के पास पहुंचीं।