गिरिडीह: जीतपुर पंचायत में 15वीं वित्त योजना में गड़बड़ी का आरोप, अच्छे कुएं को तोड़ मरम्मती के नाम पर निकासी।
गिरिडीह सदर प्रखंड के जीतपुर पंचायत में पहाड़पुर गांव में 15वीं वित्त योजना में भारी अनियमितता सामने आई है।गुरुवार को 3 बजे सदर बीडीओ ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।बताया गया कि 10 दिन पूर्व जीतपुर पंचायत के पहाड़पुर गांव में एक अच्छे कुएं को तोड़कर अवैध तरीके से मरम्मती करने के नाम पर पैसे की निकासी की योजना बनी। बताया गया कि उक्त कुआं बिल्कुल सही थी।