सिराथू: एसडीएम और सीओ ने सिराथू इलाके के वेनरेबल और क्रिटिकल बूथों का किया भौतिक निरीक्षण
सिराथू के उप जिला अधिकारी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी अवधेश विश्वकर्मा ने सिराथू क्षेत्र के वेनरेबल और क्रिटिकल चुनाव बूथों का भौतिक निरीक्षण किया है। भौतिक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कई ग्रामीणों से मुलाकात करते हुए जिन्होंने यह कहा है कि 2024 लोकसभा चुनाव में निर्भीक होकर मतदान करें और चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराएं।