चरखी दादरी: कांग्रेस महासचिव ने बाढड़ा अनाज मंडी में आढ़तियों व किसानों की सुनी समस्याएं, सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे बाढड़ा अनाज मंडी पहुंचे। जहां उन्होंने आढ़तियों और किसानों से बात कर बाजरा खरीद का जाएजा लिया। इस दौरान आढ़तियों ने बाजरा की खरीद शुरू ना होने की समस्या उनके समक्ष रखी। जिसके बाद उन्होंने भाजपा सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए सरकार को किसान विरोधी बताया।