मितौली: कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने मितौली तहसील परिसर में योग सप्ताह का किया शुभारंभ, डीएम व एसपी भी रहे मौजूद
लखीमपुर खीरी जिले की मितौली तहसील परिसर में विधायक कस्ता सौरभ सिंह सोनू ने शनिवार को योग सप्ताह का दीप जलाकर शुभारंभ किया है। योग सप्ताह के दौरान डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी गणेश प्रसाद और सीडीओ अनिल कुमार सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विधायक सौरभ सिंह सोनू, डीएम, एसपी, सीडीओ ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया है।