प्रदेश भाजपा सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रदेश में चल रहे सुशासन सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत चंदलाई मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सैनी रहे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने इस मौके राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी।