पाटी: गुड़ी में खेत जोतते समय ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Pati, Barwani | Apr 16, 2026 थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गुड़ी के पखाला फलिया में खेत में जुताई करते समय एक ट्रैक्टर खेत की मेड़ पर चढ़कर असंतुलित होकर पलट गया, जिससे चालक की मौत हो गई। थाना प्रभारी रामदास यादव ने बताया मृतक की पहचान मृतक इतापसिंग (20) पिता मास्तरीया के रूप में हुई है। इतापसिंग अपने खेत की जुताई कर रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर खेत की मेड़ पर चढ़कर अनियंत्रित हो गई।