पलामु जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के मनहू गांव निवासी उपेंद्र राम के पुत्र रविकांत कुमार (25 वर्ष) बीती रात एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार, रविकांत रात में बाइक से किसी काम से छतरपुर बाजार गए थे। वहां से लौटने के दौरान टेन्पा गांव के पास हाइवा वाहन को साइड देने के क्रम में उनका संतुलन बिगड़ गया।जिसके बाद यह घटना हुआ।