नागझरी स्थित नव संवत कॉलेज परिसर में धार्मिक नगरी उज्जैन के कलाकारों द्वारा समाज एकता के उद्देश्य से बनाई जा रही फिल्म ‘मिशन एमपी’ का शनिवार 1:00 के लगभग शुभारंभ बाबा महाकाल के आशीर्वाद एवं गणेश जी की महाआरती के साथ किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कलाकार दिनेश त्रिवेदी, योगेंद्र नागर एवं दिलीप अकोदिया उपस्थित रहे।