ऊंचाहार: लल्ली की चक्की के पास दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल, उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया
ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के लल्ली की चक्की के पास रविवार की सुबह,सूची खरौली मार्ग पर दो बाइकों के बीच भिड़ंत हो गई, घटना में एक ही बाइक पर सवार बिटुला व अंश निवासी केवलपुर बरेथा थाना जगतपुर घायल हो गये, स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया,बताया जा रहा है कि दोनों गंगा स्नान करके घर लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गये।