तिलौथू: चनदनपुरा-भिषडा मार्ग पर पेड़ और बिजली पोल गिरने से आवागमन ठप
चनदनपुरा-भिषडा मार्ग पर पेड़ और बिजली पोल गिरने से आवागमन ठप चनदनपुरा और भिषडा गांव के बीच स्थित कोठी के पास शुक्रवार को तेज आंधी और खराब मौसम के कारण एक बड़ा आम का पेड़ तथा दो बिजली के पोल सड़क पर गिर गए। घटना के बाद सड़क पूरी तरह से बाधित हो गई, जिससे दोनों गांवों के बीच आवागमन ठप पड़ गया। राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।