तिसरी प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर एक बजे सरस्वती पूजा बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। विभिन्न विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर माँ सरस्वती की प्रतिमाएँ स्थापित कर श्रद्धापूर्वक आराधना की गई।