घोड़ाडोंगरी: विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे का जन्मदिन सेवा और समर्पण के साथ मनाया गया, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं, रक्तदान
मंगलवार को आमला-सारणी विधायक **** का जन्मदिन सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सारणी क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।