लोहरदगा: विकास के दावे खोखले साबित 52 करोड़ रुपये खर्च होने के बाद भी लोहरदगा का नया सदर अस्पताल आज तक अधर में <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
लोहरदगा जिले की आम जनता के लिए वर्ष 2025 की सबसे बड़ी स्वास्थ्य संबंधी उम्मीद एक बार फिर टूट गई। जिस नए सदर अस्पताल भवन को मार्च–अप्रैल 2025 तक पूरी तरह तैयार होकर जनता को समर्पित किया जाना था, वही गुरुवार अपराह्न करीब 3:00 बजे देखा गया कि वह ठेकेदार की सुस्ती और कार्य में लापरवाही के कारण इस वर्ष भी शुरू नहीं हो सका।