लोहरदगा: जनता की समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता: स्थानीय विधायक डॉ रामेश्वर उरांव, योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचेगा
लोहरदगा बरवाटोली स्थित विधायक कार्यालय में गुरुवार दोपहर 2: 30 बजे पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। विधायक ने कार्यालय में मौजूद लोगों से सीधे संवाद किया और उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना।