सिराथू: गणतंत्र दिवस पर काजीपुर के युवाओं ने तिरंगा ट्रैक्टर रैली निकालकर इलाके में किया भ्रमण
कौशांबी में भी रविवार को गणतंत्र दिवस की धूम देखी गई है सुबह से ही प्राइवेट विद्यालयों संस्थाओं से लेकर सरकारी संस्थाओं और विद्यालयों तक तिरंगा फहराया गया है।सिराथू तहसील क्षेत्र के काजीपुर के युवाओं द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर ट्रैक्टर तिरंगा रैली निकाल कर इलाके का भ्रमण किया गया है। दोपहर तक यह रैली विभिन्न इलाकों में गई थी।