सुपौल: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर सुपौल में भाषण प्रतियोगिता, बच्चों ने दिया मानवता का संदेश
Supaul, Supaul | May 8, 2026 सुपौल में विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के बीच भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने मानवता, सेवा और सामाजिक सहयोग जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा और सामाजिक जागरूकता देखने को मिला।