हाथरस: सड़क किनारे बाइक सवार युवक का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, मौके पर लगी लोगों की भीड़, सूचना पर पहुंची पुलिस
जनपद हाथरस की मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गांव गोलनगर लुहेटा के पास सड़क किनारे बिजली के पोल के पास बाइक सवार एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और इलाका पुलिस को सूचना दी गई। बाइक सवार युवक की पहचान गांव चाचपुर निवासी लालकृष्ण पुत्र विजेंद्र पाल के रूप में हुई है। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।