मौलाबाग स्थित कुशल युवा केंद्र में रविवार को 11:00 बजे से एक समारोह आयोजित कर प्रशिक्षित 120 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद दाउदनगर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि आज का दौर पूरी तरह डिजिटल हो चुका है और ऐसे समय में युवाओं के लिए केवल तकनीकी कौशल ही नहीं, बल्कि साइबर सुरक्षा की जानकारी भी आवश्यक है।