गाण्डेय: महेशमुंडा के कोयरीडीह गांव में श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में
Gandey, Giridih | Apr 3, 2026
महेशमुंडा के कोयरीडीह गांव में चार अप्रैल से आहूत नो दिवसीय श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। शुक्रवार शाम 5 बजे आयोजन की पूरी जानकारी यज्ञ समिति ने दी। यज्ञशाला, पंडाल, लाइट व्यवस्था, साउंड सिस्टम समेत सभी तरह की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। कमेटी की ओर से कलश यात्रा के रास्ते की झाड़ू मारकर सफाई की गई।