भोगांव: भोगांव में मुहर्रम की पहली तारीख पर अलम का जुलूस परंपरागत मातमी धुनों के बीच कड़ी सुरक्षा में निकाला गया
क़स्बा भोगांव के मोहल्ला करियानीम स्थित शकील अंसारी के घर के सामने स्थित इमाम चौक से परंपरागत तरीके से फातिहा ख्वानी के बाद बैंड बाजो के साथ अलम का जुलुस शुरू हुआ, जो कि आशिक की कोठी पहुंचा जहाँ समाजसेवी अहमद अली, आरिफ अली द्वारा अलमदार, गडमान्य लोगों एवं पुलिस कर्मियों को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया।