चित्तौड़गढ़: उदपुरा घाटा में मजदूरों को लेकर जा रहा लोडिंग टेंपो ब्रेक फेल होने से पलटा, 14 लोग घायल, तीन चित्तौड़गढ़ रेफर
उदपुरा घाटा क्षेत्र में सोमवार शाम मजदूरों को लेकर जा रहा एक ऑटो ब्रेक फेल होने से पलट गया. यह हादसा घाटा उतरने के दौरान घटित हुआ. इस दुर्घटना में तीन को चित्तौड़गढ़ लाया गया जबकि अन्य को उद पुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. घायल लोग उमरिया मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं जो फॉरेस्ट एरिया में गड्ढे खोदने का काम करते हैं.