जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोईनी गांव के समीप एक सवारी गाड़ी का चक्का ब्लास्ट हो गया। सवारी गाड़ी यात्रियों को गोपालगंज से लेकर बरौली जा रही थी। इस हादसे में दो यात्री जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।