बारुन: सीरिस में हार्डवेयर दुकान में भीषण आग, 10 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर हुई राख
बारुण थाना क्षेत्र के सिरिस मोड़ के पास बुधवार की देर रात एक हार्डवेयर दुकान में भीषण आग लग गई। आग की इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।जानकारी के अनुसार, सियाराम हार्डवेयर के संचालक रोहित कुमार सिंह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलते देख उन्हें सूचना दी।